पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
द्वाराहाट: पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इतिहास प्रवक्ता लता अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन […] The post पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस appeared first on Devbhoomisamvad.com.
द्वाराहाट: पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
इतिहास प्रवक्ता लता अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नेहरू जी के जीवन, विचारों और बालकों के प्रति उनके प्रेम पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं शिक्षिका लता कांडपाल ने नेहरू जी के जीवन दर्शन एवं उनके आदर्शों को छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में थ्रो, स्पून रेस, संतुलन निर्माण सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी, सोनिया, प्रियांशी, वैष्णवी, निशा, मिहिका, श्रेया एवं पूजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और पुरस्कृत हुईं।
कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्राओं को शिक्षिकाओं द्वारा उपहार एवं मिष्ठान वितरित किए गए।
कार्यक्रम में तनुजा, भावना जोशी, प्रवीणा आर्या, ऋतु उपाध्याय, दीपा उपाध्याय, सुरभि पंत, रेनू तिवारी, अनीता कोठारी, आलिया सैफी, माया मेहरा, डॉ. मंजू रावत, चित्रा पांडे एवं किरन बिष्ट सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
The post पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस appeared first on Devbhoomisamvad.com.
What's Your Reaction?