प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिल रहा फायदा, पिथौरागढ़ में प्रशासन की पहल

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम टुंडी के...

Jan 20, 2026 - 09:53
 67  83.3k
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिल रहा फायदा, पिथौरागढ़ में प्रशासन की पहल

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम टुंडी के समन्वित विकास हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी,, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ मंजीत सिंह,सहित कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि उद्यान विभाग द्वारा कीवी उत्पादन, मशरूम उत्पादन एवं मौन पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए कृषकों का चयन किया जा चुका है तथा कीवी पौधों के रोपण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़ अमरेन्द्र चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि सिंचाई क्षमता विस्तार हेतु लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से गूल निर्माण एवं चेकडैम बनाए जा रहे हैं। साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को जियोलाइन टैंक एवं फार्म मशीनरी बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सहायक निदेशक, मत्स्य डॉ0 रमेश चलाल द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने हेतु 06 मत्स्य तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पशुपालन विभाग द्वारा 10 किसानों का चयन बकरी पालन हेतु तथा डेयरी विभाग द्वारा 10 किसानों का चयन दुग्ध उत्पादन के लिए किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सैनी द्वारा निर्देश दिए गए कि मनरेगा योजना के अंतर्गत पशुशालाओं का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम के सौंदर्यीकरण हेतु रास्तों के सुधारीकरण, भवनों पर पेंटिंग एवं सोलर लाइट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को रास्तों के सुधारीकरण एवं गेट निर्माण हेतु आगणन तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को मिशन मोड में आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्राम टुंडी को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत डीएलसी बैठक में 33 लाभार्थियों को स्वीकृति 19 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत मत्स्य विकास गतिविधियों के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), डॉ. रमेश सिंह चलाल, जिला मत्स्य प्रभारी, दिनेश मोहन (मत्स्य निरीक्षक), पूजा मेहता (मत्स्य निरीक्षक) एवं अर्चना नगन्याल (मत्स्य निरीक्षक) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त परियोजना प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसमें 33 मत्स्य पालक किसानों के परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow