खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट हाई अलर्ट पर

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की छठी लहर शुरू करने का ऐलान किया है। आईआरजीसी का दावा है कि उसने […] The post खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट हाई अलर्ट पर appeared first on Khabar Sansar News.

Mar 2, 2026 - 09:53
 49  25k
खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट हाई अलर्ट पर

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की छठी लहर शुरू करने का ऐलान किया है। आईआरजीसी का दावा है कि उसने पूरे क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।


27 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

आईआरजीसी के मुताबिक, इन हमलों में करीब 27 अमेरिकी सैन्य अड्डों को टारगेट किया गया। इनमें इजरायल का तेल नोफ एयरबेस, तेल अवीव स्थित हकीरिया में इजरायली सेना का कमांड हेडक्वार्टर और एक अहम रक्षा औद्योगिक परिसर शामिल है। ईरानी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी और आने वाले समय में बदले का “और भी गंभीर चरण” शुरू किया जाएगा।


तेहरान से इजरायल पर बड़ा आरोप

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकारी एजेंसी के हवाले से जारी बयान में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हमलों के पीछे इजरायल की मंशा ईरान को कमजोर और विभाजित करने की है। लारीजानी का कहना है कि इजरायली शासन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बड़े देशों को तोड़ने की नीति अपना रहा है।


खामेनेई की हत्या पर इजरायल में जश्न

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने खामेनेई की मौत को लेकर खुलकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली सेना को बधाई दी। काट्ज़ ने कहा कि “जो इजरायल को खत्म करने की सोच रहा था, वही अब खत्म हो गया।” उन्होंने यह भी साफ किया कि इजरायल आगे भी पूरी ताकत से सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।


ट्रंप की सख्त चेतावनी, नई सैन्य रणनीति का संकेत

ईरान की ओर से ‘कड़ी सजा’ की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने हमले तेज किए तो अमेरिका ऐसी सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करेगा, “जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी।” अमेरिका ने ईरानी ठिकानों के खिलाफ टोमाहॉक क्रूज मिसाइलें, स्टील्थ फाइटर जेट और पहली बार कम लागत वाले आत्मघाती ड्रोन तैनात किए हैं।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

The post खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट हाई अलर्ट पर appeared first on Khabar Sansar News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow