जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से लोगों को फायदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के...

Feb 6, 2026 - 09:53
 59  5.9k
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से लोगों को फायदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की न्याय पंचायत तपोवन में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने की। शिविर में 473 नागरिकों ने विभिन्न विभागीय स्टालों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, राज्यमंत्री आर. पी. सती, उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow