हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रायवाला कोतवाली में दी तहरीर
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद...
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंच का कथित रूप से यज्ञ-गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किए जाने के मामले में कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में रायवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस जनों के हस्ताक्षर वाला एक शिकायती पत्र दिया कोतवाली के उप निरीक्षक को सौंपा ।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेंदवाल ने कहा कि लगातार भाजपा और आरएसएस समर्थित लोग हर जाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं और शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है आज इतने दिन बीतने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी दोषियों के पक्ष में बयान द रहे हैं जो कि साफ दर्शाता है कि दलितों को अपमानित करने वाला से कृत्य इन्हीं के इशारों पर किय गया जहां एक ओर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दलितों को न्याय दिलाने के लिये और मुकदमा दर्ज कराने के लिये आवाज उठाई तो भाजपा के कार्यकर्ता उनपर ही झूठे मुकदमे दर्ज करवाने का काम करते हैं और हमारे द्वारा दी गई तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं मती जाती ये कैसा कानून है इसीलिय आप प्रदेशवासियों को कानून पर से विश्वास उठ गया है ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायवाला के अध्यक्ष गोकुल रमोला व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार दिया है। इस तरह की घटनाएं समाज में भेदभाव और वैमनस्य को बढ़ावा देती हैं। पुलिस प्रशासन को मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो व उत्तराखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा आपसी भाईचारे और सद्भाव की रही है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता या समुदाय का सार्वजनिक रूप से अपमान करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी।
मौके पर दीपा चमोली, मंजू क्षेत्री, मनोज गुसाई, उप प्रधान कुंवर सिंह गुसांई, गजेंद्र विक्रम शाही, सूरत रांगढ, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित खंकरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन, राजीव यादव, यशपाल राणा, पूर्व प्रधान विवेक रावत, कमल राणा, क्षेत्र बहादुर मल्ल, त्रिलोक सिंह, राजेश नेगी, संदीप खंतवाल, हरभजन चौहान, रोहित नेगी, क्षेत्र बहादुर मल्ल, फारुख, सोहेल खान, आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?