Dhanteras 2025: धनतेरस कब है, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, किस दिन है दिवाली, भाई-दूज?
Dhanteras 2025: दिवाली का त्योहार पांच दिनों का होता है. जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। और भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा […] The post Dhanteras 2025: धनतेरस कब है, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, किस दिन है दिवाली, भाई-दूज? appeared first on Devbhoomisamvad.com.

Dhanteras 2025: दिवाली का त्योहार पांच दिनों का होता है. जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। और भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए धार्मिक कर्म, पूजा और खरीदारी विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। धनतेरस के दिन घर की सफाई करना, दीप जलाना और लक्ष्मी माता की पूजा करना बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातु की वस्तुएं खरीदना भी परंपरा के अनुसार समृद्धि, सुख-शांति और परिवार में सौभाग्य को बढ़ाने वाला माना जाता है।
इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि यह त्योहार 18 को मनाया जाएगा या 19 अक्टूबर को। तो आइए जानते हैं कि इस बार धनतेरस का पर्व सही तिथि और शुभ मुहूर्त का समय क्या रहेगा।
धनतेरस 2025 कब है?
18 अक्टूबर, शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से होगा। वहीं, 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन प्रदोष काल में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लगती है। उसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाने की परंपरा है। ऐसे में 18 अक्टूबर के दिन यह त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो रही है। ऐसे में जो लोग 18 तारीख को खरीदारी न कर पाएं वे 19 तारीख को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर भी खरीदारी कर सकते हैं। यानी इस बार आप धनतेरस 18 और 19 अक्टूबर दो दिन मना सकते हैं।
धनतेरस 2025 शुभ मुहूर्त
18 अक्टूबर, शनिवार को प्रदोष काल का मुहूर्त शुभ रहेगा। इस दिन शाम के 4 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर 18 मिनट तक का समय सबसे उत्तम रहेगा।
धनतेरस पर खरीदारी के शुभ समय:
इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 18 घंटे 6 मिनट का शुभ मुहूर्त है। धनतरेस पर दोपहर में 12:18 बजे से 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं।
18 अक्टूबर, धनतेरस के शुभ मुहूर्त
दिन का चौघड़िया
चल चौघड़िया : दिन के 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 31 मिनट तक
लाभ चौघड़िया : दिन के 1 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक
अमृत चौघड़िया : दिन के 2 बजकर 57 मिनट से लेकर 4 बजकर 22 मिनट तक
शाम का चौघड़िया
लाभ चौघड़िया : शाम के 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक
शुभ चौघड़िया : रात के 8 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक
चल चौघड़िया : रात में 12 बजकर 4 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 1 बजकर 39 मिनट तक
19 अक्टूबर, धनतेरस के शुभ मुहूर्त
चल चौघड़िया : सुबह के 7 बजकर 49 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक
लाभ चौघड़िया : सुबह के 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 40 मिनट तक
अमृत चौघड़िया : सुबह के 10 बजकर 40 मिनट से दिन के 12 बजकर 6 मिनट तक
शुभ चौघड़िया : दोपहर के 1 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 52 मिनट तक
धनतेरस का क्या है महत्व
मान्यता है कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के वक्त धन्वंतरिजी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के चलते इस तारीख को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। और यही वजह है कि इस तिथि पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान धन्वंतरि विष्णुजी के अंशावतार हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान, विष्णुजी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और यमराज की पूजा करने का महत्व होता है। धनतेरस के दिन बर्तन, चांदी, सोना, झाड़ू आदि खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुना वृद्धि हो सकती है।
छोटी दिवाली कब है?
छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं, हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाने का विधान है। अबकी बार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 19 तारीख में दोपहर में 1 बजकर 52 मिनट पर होगा। और इसका समापन ऐसे में छोटी दिवाली का पर्व 19 तारीख को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा।
कब है दिवाली 2025?, जानें तारीख और मुहूर्त
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दिवाली, हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। अब चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली का पर्व मान्य होगा। इस दिन देशभर में खुशियों के इस त्योहार को मनाया जाएगा।
पूजा मुहूर्त
दिवाली को शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा 2025 कब है?
गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इसे अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है। तिथि के मुताबिक साल 2025 में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
भाई दूज 2025 कब है?
भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। 22 तारीख को रात में 8 बजकर 17 मिनट पर कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ होगा और 23 तारीख को रात में 10 बजकर 47 मिनट पर द्वितीया तिथि का समापन होगा। ऐसे में पंचांग की गणना के अनुसार भाई दूज पर्व 22 तारीख को ही मनाया जाना उचित होगा।
The post Dhanteras 2025: धनतेरस कब है, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, किस दिन है दिवाली, भाई-दूज? appeared first on Devbhoomisamvad.com.
What's Your Reaction?






