Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट के तहत मौसम खराब रहने की संभावना है। Source
What's Your Reaction?