बीजेपी की बैठक, विस्तृत कार्य समिति से पहले समीक्षा
उत्तराखंड बीजेपी विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति से चुनावी शंखनाद करने जा रही है, जिससे निकली जीत...
उत्तराखंड बीजेपी विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति से चुनावी शंखनाद करने जा रही है, जिससे निकली जीत की गूंज प्रदेश भर में सुनाई देगी। ये कहते हुए प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। साथ ही स्पष्ट किया कि हम सबको पार्टी द्वारा तय 70 प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी मजबूती से काम करना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कु कार्यसमिति में मिलने वाला केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन, हमारी जीत की संभावनाओं को अधिक प्रबल करने का काम करेगा।
देहरादून पार्टी मुख्यालय में हरिद्वार में होने जा रही विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी की लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस दो दिवसीय कार्यसमिति के प्रथम दिन होने वाली सयुंक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक को लेकर उनके प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे दिन होने वाली विस्तृत कार्यसमिति के लिए सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, विधायकों, दायित्वधारियों, निकाय एवं पंचायत अध्यक्षों आदि निर्वाचित लोगों तक सभी जरूरी जानकारियां पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक को प्रदेश सह प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मेनन ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद हमने अधिकांशत विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। हमारी सरकारों ने चाहे केंद्र मोदी जी की सरकार हो या प्रदेश में धामी जी की सरकार, बहुत ज्याद और बहुत शानदार कार्य हुआ है। हमे उनके कामों से प्राप्त उपलब्धियों को जोर शोर से घर घर पहुंचाना है। हालांकि आगे अभी बहुत कार्य करना है प्रदेश और देश को विकसित बनाने के लिए और इस सबके लिए ही हमे भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में बनानी है। उन्होंने समझाया कि प्रदेश में सिर्फ 70 लोग चुनाव लड़ेंगे, बाकी हम सबको चुनाव लड़वाना है। लिहाजा हम सभी समर्पण, संवाद, सहयोग, संपर्क से पार्टी को मजबूती से चुनाव में ले कर जाना है। वहीं उन्होंने हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि वहां से भाजपा की चुनावी रणनीति का जहाज भरेगा, जिसकी जीत की गूंज प्रदेश भर में सुनाई देगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लगभग 5 साल हमने बहुत काम किया है और अब आने वाले 3 महीने हमे इन्हें जनता तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत करनी है। ये सही है कि प्रदेश का माहौल भाजपा के अनुकूल है, लेकिन हमे किसी भी चुनौती को हल्के में नहीं लेना है। चाहे संभव हो कि सभी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ें, हमे उन सबको इकट्ठे ही हराना है। इसलिए चाहे प्रदेश कार्यसमिति हो, बैठक हो, जनसभा या रैली हो, हमे प्रदेश के माहौल को भाजपामय बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यसमिति में मिलने वाला केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन,हमारी जीत की संभावनाओं को और प्रबल करने का काम करेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी मोचन के कार्यक्रमों की समीक्षा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी से पूर्व से संचालित बूथ सशक्तिकरण के अभियान को शक्ति केंद्र स्तर पर शीघ्र पूर्णता की तरफ ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश कार्य समिति को लेकर सभी तैयारियां को समयबद तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आवाहन किया कि आगामी सभी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाते हुए चुनावी दृष्टि से हमें आगे लेकर जाना है।
What's Your Reaction?