Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 27 नवंबर 2026 को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने तथा छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने के प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण रहेंगे। Source
What's Your Reaction?