संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानों के दल को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक तकनीक एवं संरक्षित खेती की बारीकियों से कराया जाएगा अवगत देहरादून, 25 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय से जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के नाबार्ड योजनांतर्गत स्थापित पॉलीहाउस में खेती कर रहे 28 किसानों के दल को संरक्षित खेती का प्रशिक्षण […] The post संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानों के दल को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी appeared first on Uttarakhand News Update.
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक तकनीक एवं संरक्षित खेती की बारीकियों से कराया जाएगा अवगत
देहरादून, 25 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय से जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के नाबार्ड योजनांतर्गत स्थापित पॉलीहाउस में खेती कर रहे 28 किसानों के दल को संरक्षित खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
किसानों का यह दल पंतनगर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों, पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध करा रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में संरक्षित खेती किसानों के लिए स्वरोजगार और आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है। पॉलीहाउस के माध्यम से किसान कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करेंगे और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ डी.के.तिवारी भी उपस्थित रहे।
The post संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानों के दल को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी appeared first on Uttarakhand News Update.
What's Your Reaction?