Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। 91 वर्षीय सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा। सुबह सात बजे पंचूर से अंतिम यात्रा निकलेगी। Source
What's Your Reaction?