SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने

खबर संसार हल्द्वानी.SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने. जी हा नैनीताल जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश SIR की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत जनपद स्तर पर पूर्व तैयारी एवं समन्वय सुनिश्चित करने हेतु उक्त बैठक […] The post SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने appeared first on Khabar Sansar News.

Mar 28, 2026 - 09:53
 53  4.1k
SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने

खबर संसार हल्द्वानी.SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने. जी हा नैनीताल जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश SIR की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत जनपद स्तर पर पूर्व तैयारी एवं समन्वय सुनिश्चित करने हेतु उक्त बैठक आयोजित की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समय में इस संबंध में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी।

SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र एवं शत-प्रतिशत नियुक्ति करें। उन्होंने विशेष रूप से अवगत कराया कि नियुक्त बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय रूप से कार्य करें, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित संपादित की जा सके।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1010 मतदेय स्थलों के सापेक्ष अब तक इंडियन नेशनल कांग्रेस 793(71.51%) एवं भारतीय जनता पार्टी 959(94.95%) बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है। अन्य राजनीतिक दलों से भी अपेक्षा की गई कि वे इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर बीएलए की नियुक्ति करें ।विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचक नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है। कुल 787991 मतदाताओं के सापेक्ष 694532 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो लगभग 88.14 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त मतदाताओं की पहचान एवं पंजीकरण हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

 

भारत निर्वाचन आयोग की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” के संबंध में भी जानकारी साझा की गई, जिसके माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल,एच डी पाण्डे, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, आशीष बजाज महामंत्रीबीजेपी, यशराज सिंह युवा मोर्चा भाजपा, मनोज जोशी भाजपा, प्रशांत जोशी बीएलए-1 आईएनसी, भगत सिंह सभासद, मनोज शर्मा आईएनसी, प्रकाश पाठक, आईएनसी आदि

The post SIR को लेकर डीएम रयाल ने दिया अपडेट जाने appeared first on Khabar Sansar News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow