Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों में अगले तीन घंटे आंधी-तूफान और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी है। एक और दो नवंबर को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। तीन नवंबर से पांच नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। Source
What's Your Reaction?