रुद्रप्रयाग पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के मंसूबों को ध्वस्त करने के...

Feb 24, 2026 - 09:53
 51  15.8k
रुद्रप्रयाग पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के नेतृत्व में अभी इस समय पूरे जनपद में एक व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर आज रात्रि 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच जनपद की सभी कोतवाली रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में एक साथ भारी पुलिस बल सड़कों पर उतरा है, हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है।

इस समय जारी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शस्त्रों, नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना है। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य चौराहों पर पुलिस द्वारा सघन नाकाबंदी की गई है। पुलिस की यह सशक्त उपस्थिति आम नागरिकों में सुरक्षा का अटूट भरोसा पैदा कर रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। समस्त नागरिकों से अपील है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध सूचना या गतिविधि के लिए तत्काल 112 डायल करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow