उत्तराखंड में 1 फरवरी से होगा Pre-SIR का दूसरा चरण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में Pre-SIR गतिविधियां...

Jan 31, 2026 - 09:53
 47  48.1k
उत्तराखंड में 1 फरवरी से होगा Pre-SIR का दूसरा चरण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में Pre-SIR गतिविधियां सम्पादित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन मे BLO Outreach अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के 75% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में BLO, ERO सहित पूरी इलेक्शन मशीनरी ने बेहद उत्साहपूर्वक तरीके से 75% मतदाताओं की मैपिंग की है।

उन्होंने बताया कि BLO Outreach अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 फरवरी से की जा रही है। इस अभियान में प्रदेश के युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा। Outreach अभियान के दूसरे चरण को 15 फरवरी 2026 तक सम्पादित किया जाएगा।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि Pre-SIR फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में अपने BLO का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अपने-अपने Booth Level Agents (BLA) नियुक्त करने की अपील की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के 12,070 BLA की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से शतप्रतिशत BLA नियुक्त करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow