कांग्रेस का अभियान नौटंकी, गुटबाजी से ध्यान हटाने का प्रयास: विनोद चमोली
बिखराव रोकने की जुगत मे कर रही है कांग्रेस अभियान का बहाना: विनोद चमोली जनता धामी सरकार के कार्यों से खुश, कांग्रेस के प्रपंच पर नही भरोसा कांग्रेस का चतुर्भुज नेतृत्व गुटबाजी रोकने को बना, भाजपा से मुकाबले को अपर्याप्त देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस द्वारा घोषित अभियान को […] The post कांग्रेस का अभियान नौटंकी, गुटबाजी से ध्यान हटाने का प्रयास: विनोद चमोली appeared first on Uttarakhand News Update.
बिखराव रोकने की जुगत मे कर रही है कांग्रेस अभियान का बहाना: विनोद चमोली
जनता धामी सरकार के कार्यों से खुश, कांग्रेस के प्रपंच पर नही भरोसा
कांग्रेस का चतुर्भुज नेतृत्व गुटबाजी रोकने को बना, भाजपा से मुकाबले को अपर्याप्त
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस द्वारा घोषित अभियान को बहाना और नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस मे चल रही गुटबाजी और बिखराव की आशंका से ध्यान हटाने की कोशिश है।
कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चमोली ने कहा कि सच यह है कि कांग्रेस गुटबाजी से परेशान है और वह उसे बिखराव की चिंता भी सता रही है। इसलिए इससे ध्यान हटाने के लिए वह प्रदेश व्यापी अभियान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस इस तरह के अभियान चलाकर वस्तु स्थिति से वाक़िफ़ भी हो सकेगी कि उसका धरातलीय आधार क्या है।
विनोद चमोली ने कहा कि खनन मे आरोप लगाने वाली कांग्रेस के आरोपों की स्थिति का इससे पता लग सकता है कि उत्तराखंड खनन मे बेहतर प्रबंधन और अर्थिकी के कारण पुरस्कार प्राप्त कर रहा है। वहीं रोजगार की दिशा मे अब तक 30 हजार सरकारी नौकरी युवाओं को मिली है। स्वरोजगार से लाखों लोग लाभांवित हो रहे हैं। बेहतर कानून व्यवस्था के बावजूद आरोप लगाने वाली कांग्रेस रुद्रपुर की घटना के बाद कटघरे मे है। महिला शक्ति को आरक्षण के अलावा स्वरोजगार मे सब्सिडी जैसी कई योजनाएं गतिमान है और नतीजा लखपति दीदी और कई राष्ट्रीय पुरस्कार महिलाओं के खाते मे है।
चमोली ने कहा कि सीएम धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से विपक्ष सहमा है। आज सीएम खुद जनता के द्वार जा रहे हैं और जन जन की सुनवाई जनता के द्वार जैसे अभियान की अगुवाई सीएम पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। अब तक 384 कैंप मे लगभग 4 लाख लोगों की सुनवाई और समस्या का निस्तारण हुआ है। 300 से अधिक लोग रिश्वत जैसे मामलों मे सलाखों के पीछे गए हैं
चमोली ने कांग्रेस के चतुर्भुज नेतृत्व को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह कोई नया नही है और भाजपा से मुकाबले के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान बेहतर जानता है कि गुटबाजी कैसे कम की जाए और दुष्प्रचार से आगे नही बढ़ा जा सकता है। जनता के बीच उपस्थिति और सेवा के लिए रहना जरूरी है और इसमें भाजपा का बूथ स्तरीय नेटवर्क का कोई सानी नही है। जनता कांग्रेस के हर प्रपंच को जानती है और भाजपा को उसका आशीर्वाद है।
The post कांग्रेस का अभियान नौटंकी, गुटबाजी से ध्यान हटाने का प्रयास: विनोद चमोली appeared first on Uttarakhand News Update.
What's Your Reaction?