युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया नए मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन
दिनांक: 13 फरवरी, शुक्रवार 2026 स्थान: चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरदार पटेल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज रतूड़ी का भव्य स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरदार पटेल मंडल की ओर से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज रतूड़ी के सम्मान में चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन […] The post युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया नए मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन appeared first on Uttarakhand News Update.
दिनांक: 13 फरवरी, शुक्रवार 2026
स्थान: चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड
भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरदार पटेल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज रतूड़ी का भव्य स्वागत
भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरदार पटेल मंडल की ओर से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज रतूड़ी के सम्मान में चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पण, ऊर्जा और एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी युवा मोर्चा संकेत नौटियाल, मंडल प्रभारी पूनम ममगई, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी तथा अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर नीरज रतूड़ी का अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि नीरज रतूड़ी लंबे समय से संगठन के सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती दी। छात्र संघ महासचिव के रूप में उन्होंने नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कुशलता का परिचय दिया। उनकी प्रतिबद्धता और ऊर्जा को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में नीरज रतूड़ी ने पार्टी नेतृत्व और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंडल के प्रत्येक बूथ तक संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा, “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
The post युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया नए मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन appeared first on Uttarakhand News Update.
What's Your Reaction?