सीएम धामी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन...

Feb 12, 2026 - 09:53
 53  40.2k
सीएम धामी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं के कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow