Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
देहरादून के पटेलनगर में देर रात चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में चोरी, नकबजनी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। Source
What's Your Reaction?