Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के होटल में ठहरने के दौरान बीयर का सेवन किया गया था और युवक द्वारा सेक्सवर्धक दवाइयां लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। Source
What's Your Reaction?