प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा,‌ निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कांग्रेस...

Oct 22, 2026 - 00:53
 64  7.3k
प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा,‌ निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों एवं परिजनों से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऑडियो में सामने आई धमकी भरी भाषा, महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां और अभद्र गाली-गलौज बेहद शर्मनाक हैं। यदि वायरल ऑडियो में सामने आए आरोप सही हैं, तो यह कांग्रेस की महिला सम्मान और न्याय की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा,‌ निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

चौहान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं का अपमान और आम नागरिकों को डराने-धमकाने की मानसिकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा और दबंगई पर उसका क्या रुख है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर न्याय और महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं और परिजनों से जुड़े वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अमर्यादित भाषा और धमकी के आरोप सामने आ रहे हैं। कांग्रेस को पहले अपने आचरण पर जवाब देना चाहिए। महिलाओं के सम्मान की बात केवल मंचों से करने से नहीं, बल्कि व्यवहार में उसकी रक्षा करने से साबित होती है।

मधु चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति जागरूक है और वह राजनीतिक पाखंड तथा दोहरे मापदंडों को भली-भांति समझती है। लोकतंत्र में असहमति का जवाब धमकी और गाली-गलौज से देना किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने मांग की कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच हो और अगर आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि न्याय और नारी सम्मान की दुहाई देने वाली कांग्रेस को इन गंभीर आरोपों पर चुप्पी तोड़कर जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow