Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
टिहरी जिले में धनोल्टी के पास चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में 48 वर्षीय वन दरोगा प्यार चंद रमोला की मौत हो गई। वह सकलाना से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source
What's Your Reaction?