सेंट पीटर स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*”
“खबर संसार किच्छा. सेंट पीटर स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ.जी हा सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किच्छा में 3 एवं 4 नवंबर 2026 को आयोजित 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के […] The post सेंट पीटर स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*” appeared first on Khabar Sansar News.
“खबर संसार किच्छा. सेंट पीटर स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ.जी हा सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किच्छा में 3 एवं 4 नवंबर 2026 को आयोजित 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के 972 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विडिओ भी देखें
समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं बैंड की धुनों के साथ हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण, खेल मशाल प्रज्वलन और खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। आकर्षक प्रार्थना नृत्य ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पार्थ गौतम, प्रो-चांसलर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष, पार्थ गौतम फाउंडेशन तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती जाह्नवी गौतम, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी एवं डायरेक्टर, रामाडा एनकोर बाय विंडहैम बरेली ,का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया । इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य फादर आलोक नायक, सिस्टर लूसिया, सिस्टर शीला एवं सिस्टर बसंती भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया वहीं, एजुकेशनल सेक्रेटरी एवं विद्यालय प्रबंधक फादर रॉयल एंथनी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं निष्पक्ष खेल के महत्व से अवगत कराया। विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन उप-कनिष्ठ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ बालक-बालिका वर्गों में विभिन्न स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इनमें 100, 400 एवं 800 मीटर दौड़ की हीट्स, 100 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल, 800 मीटर दौड़ के फाइनल तथा 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक की स्पर्धाएँ तथा उप-कनिष्ठ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों की मिश्रित रिले दौड़ की हीट्स भी संपन्न हुईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
The post सेंट पीटर स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*” appeared first on Khabar Sansar News.
What's Your Reaction?