Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
उत्तराखंड में 25 से 28 सितंबर तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 और 30 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने के संकेत हैं। Source
What's Your Reaction?