बड़े ब्रांड्स के नाम पर खेल! एक्सपायरी बदलकर चिपकाए फर्जी लेबल

महाराष्ट्र में FDA यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई लगातार चल रही है। इसमें सामने आ रहा है कि भारत में हाईजीन और खाने-पीने की चीजों को लेकर किस तरह लापरवाही बरती जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कनाडा भी सतर्क हो गया है। कनाडाई फूड एजेंसी यानी CFIA अब भारत से कनाडा […] The post बड़े ब्रांड्स के नाम पर खेल! एक्सपायरी बदलकर चिपकाए फर्जी लेबल appeared first on Khabar Sansar News.

Sep 3, 2026 - 18:53
 65  17.9k
बड़े ब्रांड्स के नाम पर खेल! एक्सपायरी बदलकर चिपकाए फर्जी लेबल

महाराष्ट्र में FDA यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई लगातार चल रही है। इसमें सामने आ रहा है कि भारत में हाईजीन और खाने-पीने की चीजों को लेकर किस तरह लापरवाही बरती जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कनाडा भी सतर्क हो गया है। कनाडाई फूड एजेंसी यानी CFIA अब भारत से कनाडा पहुंचाए जाने वाले माल की जांच कर रही है, ताकि वहां फेक लेबल वाला माल न पहुंचे। कनाडाई खाद्य निरीक्षण एजेंसी (CFIA) इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इस अवैध धंधे से कनाडा के आयात को कोई खतरा है।

निरीक्षण में क्या आया सामने?

CFIA ने हाल ही में Reuters के साथ बातचीत में बताया कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई सबूत या जानकारी नहीं है, जिससे यह साबित हो सके। एजेंसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इससे कनाडा में होने वाले इंपोर्ट पर कोई खतरा है या नहीं। अभी CFIA के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे पता चले कि इस ऑपरेशन से जुड़े उत्पाद कनाडा आए हैं।

सामने आने पर होगी कड़ी कार्रवाई

एजेंसी ने साफ किया है कि अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो वह इस पर कड़ा रुख अपनाएगी। फूड फ्रॉड, गलत एक्सपायरी डेट, गलत न्यूट्रिशन लेबल और ओरिजिन के झूठे दावों को एजेंसी बेहद गंभीरता से लेती है।

महाराष्ट्र की कार्रवाई का असर

महाराष्ट्र के तुर्भे में FDA अधिकारियों ने कुछ दिन पहले छापेमार कार्रवाई की थी। गोदाम से करीब 80,000 डॉलर (करीब 75,60000 रुपये) कीमत के सामान के साथ ऐसे केमिकल और प्रिंटिंग मशीनें जब्त की गई थीं, जिनका इस्तेमाल पेप्सिको, नेस्ले, कोका-कोला और यूनिलीवर के उत्पादों पर पुरानी तारीखों और न्यूट्रिशनल जानकारी को बदलकर उन्हें एक्सपोर्ट के लायक बनाने के लिए किया जाता था।

10 प्वाइंट में पूरी खबर

  • महाराष्ट्र में FDA की कार्रवाई लगातार जारी है।
  • कार्रवाई में खाने-पीने की चीजों से जुड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
  • कनाडा भी इस मामले को लेकर सतर्क हो गया है।
  • CFIA भारत से कनाडा पहुंचने वाले माल की जांच कर रही है।
  • जांच का मकसद फेक लेबल वाले माल को रोकना है।
  • CFIA को फिलहाल कनाडा में ऐसे उत्पाद पहुंचने की जानकारी नहीं है।
  • एजेंसी फूड फ्रॉड और गलत एक्सपायरी डेट को गंभीरता से लेती है।
  • गलत न्यूट्रिशन लेबल और ओरिजिन के झूठे दावों पर भी नजर है।
  • तुर्भे में FDA ने छापेमारी कर केमिकल और प्रिंटिंग मशीनें जब्त की थीं।
  • इनका इस्तेमाल बड़े ब्रांड्स के उत्पादों की तारीख और न्यूट्रिशनल जानकारी बदलने में किया जाता था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

The post बड़े ब्रांड्स के नाम पर खेल! एक्सपायरी बदलकर चिपकाए फर्जी लेबल appeared first on Khabar Sansar News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow