Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालय संरक्षण और उत्तराखंड के सतत विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने हिमालय परिषद में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों के लिए ₹1 करोड़ देने तथा हिमालय संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को हर वर्ष ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का विकास मॉडल इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित होना चाहिए। Source
What's Your Reaction?