पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने संविधान का पाठ, बताई खास वजह

पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन परिसर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में संविधान...

Sep 4, 2026 - 18:53
 51  13.7k
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने संविधान का पाठ, बताई खास वजह

पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन परिसर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में संविधान पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना सहित संविधान के महत्वपूर्ण अंशों का पाठ किया गया।

प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने वाला मार्गदर्शक है। युवाओं को संविधान की मूल भावना को समझना और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने संविधान का पाठ, बताई खास वजह

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संविधान में निहित लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अभिषेक बोहरा (प्रदेश सचिव ) , प्रदेश महासचिव निकिता वर्मा,किशन कुमार जिला महासचिव , अनन्य मेहरा विधानसभा अध्यक्ष , संजय कोहली , शुभम भट्ट , पंकज जोशी,अनिल , रोहित मेहरा ,इशू वर्मा , वीर टम्टा, राहुल व अन्य युवा साथी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow