विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह
खबर संसार मुरादाबाद.विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह.मूंढापांडे (मुरादाबाद)। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने कहा कि विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा। आगे बढ़ने के लिए कोई सार्टकट रास्ता […] The post विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह appeared first on Khabar Sansar News.
खबर संसार मुरादाबाद.विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह.मूंढापांडे (मुरादाबाद)। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने कहा कि विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा। आगे बढ़ने के लिए कोई सार्टकट रास्ता नहीं होता। बच्चों की शिक्षा कैसी हो स्कूल के साथ अभिभावकों का विशेष योगदान होता है। न्यायमूर्ति ने बाबा साहेब आम्बेडकर द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में बच्चों और अभिभावकों बताया कि उन्होंने कहा था कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े बच्चों के जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है,
विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह
मूंढापांडे जैसे क्षेत्र का यह स्कूल इस रूप में कार्य कर रहा है कि विद्यार्थी विभिन्न विधाओं अपना भविष्य सुरक्षित करते हुए क्षेत्र और परिवार का नाम बड़ा रहे हैं।न्यायमूर्ति राजवीर सिंह शुक्रवार को मूंढापांडे स्थित एम.जे.पी. इण्टर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मुख्य वक्ता राज्य सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में विद्यार्थियों के लिए चुनौती भी है और सहयोग भी है। बड़े-छोटे शहर और क्षेत्र में अब कोई भेद नहीं रह गया है, जीवन में शिक्षा को लेकर जागरूकता है तो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने का रास्ता साफ होता है।
सूचना आयुक्त श्री राजेन्द्र ने अभिभावकों को आगाह भी किया कि सूचना क्रांति में मोबाइल भविष्य सुरक्षित करने में तो बहुत सहयोगी सिद्ध हो रहा है परन्तु यह क्रांति विद्यार्थियों के जीवन को खराब भी कर रही है, स्कूल और अभिभावकों द्वारा बहुत सतर्कता बरतनी होगी कि वह अच्छी सूचनाएं ही ग्रहण करें। उन्होंने आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि सीबीआई बोर्ड (माध्यमिक) के निदेशक जीतेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में कितना महत्व है। जीवन में यदि शिक्षा नहीं है तो भविष्य सुरक्षित करने में विभिन्न तरीके की परेशानी आती है। अभिभावक अपने खर्चों में कुछ कटौती भले ही करनी पड़े तो करें, परन्तु उनकी शिक्षा अवश्य पूरी कराएं। मुरादाबाद जिले का यह क्षेत्र बहुत गौरवशाली है क्योंकि कई विधाओं में यहाँ के नागरिकों ने देश का नाम ऊँचा किया है।
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में लखनऊ से आए विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल के सालाना आयोजन का इंतजार रहता है, वह समय आज है। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री भारत ने स्कूल प्रबन्धन आह्वान किया कि मूंढापांडे से निकलकर स्कूल के बच्चों की राजधानी में होने वाले विभिन्न आयोजनों और प्रतियोगिताओं में सहभागिता कराएं, इससे उनका बौद्धिक विकास होगा। शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे कैसे बढ़ा जाए इसकी भी स्कूल से ही शिक्षित किया जाय।
वार्षिकोत्सव में उपस्थित होने से पहले पहले न्यायमूर्ति श्री राजवीर और राज्य सूचना आयुक्त श्री राजेन्द्र सिंह, सीबीआई बोर्ड (माध्यमिक) के निदेशक द्वारा कॉलेज द्वारा नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन वकील साब द्वारा किया गया। कॉलेज के प्रबन्धक शमी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित विभागीय अधिकारियों से सहयोग की अपील भी किया।वार्षिकोत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन किया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल सत्तार, विधान परिषद में कार्यरत अधिकारी अशर, विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे।
The post विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा : न्यायमूर्ति राजवीर सिंह appeared first on Khabar Sansar News.
What's Your Reaction?